भारत में आॅटोनॉमस कारें आज भी एक दूर का सपना लगता है जिसके पूरा होने में शायद सालों बीत जाएं। लेकिन चीन में कार निर्माता चैगन ने आॅटोनॉमस कारों की सबसे बड़ी परेड के लिए गिनीज रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चीन के शहर चोंगकिंग में चंगान के मुख्यालय के पास डियानजियांग Dianjiang परीक्षण ट्रैक पर रिकॉर्ड प्रयास किया गया था।
इस प्रयास के दौरान 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रैक के करीब 3.2 किमी हिस्से के साथ 56 क्रॉसओवर गाड़ियों को दौड़ाया गया। हालांकि इस प्रयास में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार एक कार को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। प्रत्येक कार को लगभग दो कार की लंबाई से दूरी पर रखा गया। इस पूरे प्रयास को पूरा करने में नौ मिनट और सात सेकंड लगे।
बदलते समय के साथ हमारी टेक्नोलॉजी में भी तेजी से बदलाव आ रहा है। देश में उबर और हाइपरलूप जैसी कंपनिया देश को पूरी तरह से बदलने की कोशिश में लगी हुई है। इसके अलावा और भी कई कंपनियां है जो देश में बदलाव लाने के लिए तैयारी में लगी हुई है। जिसे आने वाले समय में हमें ट्रैफिक से छुटकारा मिलेगा।
हवा में उड़ने वाले विमान को लेकर हमारे देश में तेजी से काम हो रहा है। टैक्नोलॉजी कंपनियां नासा से मिलकर उड़ने वाले उबर, बोइंग और एयरबस ट्रैक्सी और कार के निर्माण में लगी है। जो संभवत अगले पांच साल में तैयार हो जाएगा और इसकी ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी।