फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में गाड़ियों पर GST कम होने की उम्मीद नहीं, ये हैं बड़े कारण

Fri, 16 Aug 2019 10:52 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Automotive industry - फोटो : Social
विज्ञापन

देश में ऑटोमोबाइल सेक्टर इस समय मंदी की चपेट में है। कंपनियों ने गाड़ियों का प्रोडक्शन कम भी कम के दिया है और यही वजह से कि हजारों लोगों की नौकरियां जा रही हैं। सरकार ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए राहत पैकेज भी तैयार कर रही है, लेकिन इसमें गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कटौती शामिल नहीं होगी। आइये जानते हैं आखिर क्या है इसकी वजह...

विज्ञापन

वाहनों पर GST क्यों नहीं होगा कम

सोर्स के मुताबिक राज्य सरकारें वाहनों गाड़ियों पर GST में कटौती के खिलाफ हैं क्योकि यदि ऐसा हुआ तो इससे उनकी आमदनी काफी कम हो जाएगी। ऐसे में उन्होंने अपना खर्च पूरा करने के लिए केंद्र सरकार पर निर्भर रहना होगा। इसलिये ऑटो सेक्टर को किसी दूसरे तरीके से मदद करनी चाइये और गाड़ियों पर GST कटौती की योजना को टाल दिया जाए।
विज्ञापन

ऑटो सेक्टर की मांग

जानकारी के लिए बता दें कि ऑटो सेक्टर में वाहनों की गिरती बिक्री का सिलसिला पिछले नौ महीनों से लगातार जारी है। इस साल जुलाई में वाहनों की बिक्री में पिछले 19 साल में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। SIAM के आंकड़ों के अनुसार जुलाई महीने में कुल वाहनों की बिक्री में 18.71 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के जनरल डायरेक्टर विष्णु माथुर का कहना है कि यदि मंदी का दौर आगे भी जारी रहा, तो इसका असर देश की जीडीपी पर भी पड़ेगा। ऐसे में ऑटो उद्योग को वापस पटरी पर लाने और बिक्री में आ रही गिरावट को रोकने के लिए राहत पैकेज की बहुत जरूरत है। स्थिति में सुधार के लिए उद्योग ने जीएसटी दरों को भी 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी पर करने की मांग की है। वहीं बिक्री को बढ़ाने के लिए ऑटो सेक्टर भी कई दूसरे उपायों पर भी काम कर रहा है।   

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें