फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य बलों के इन खास वाहनों को मिलेगी नए बीएस6 उत्सर्जन मानकों से छूट

Sat, 03 Aug 2019 03:18 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरकार ने एलान किया है कि भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों के बख्तरबंद वाहनों और सैन्य विशेष वाहनों को बीएस6 उत्सर्जन मानकों से छूट दी जाएगी। नए बीएस6 उत्सर्जन मानकों को अगले साल अप्रैल 2020 से लागू किया जाना है।

विज्ञापन


सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि भारतीय सेना, भारतीय सशस्त्र बलों और अर्ध सैनिक बलों के विशेष वाहनों को अगले साल से लागू होने वाले कड़े बीएस6 उत्सर्जन मानकों से छूट मिलेगी।

मंत्रालय ने नोटिफिकेशन संख्या GSR 547(E)  जारी करके कहा है कि सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के चलते इनका इस्तेमाल विशेष ऑपरेशंस में किया जाता है और नए मानकों के मुताबिक इंजन को विकसित करने में ज्यादा वक्त की जरूरत होती है। इसके अलावा ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थितियों में उपयुक्त ईंधन का परिवहन और भंडारण करने में भी दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन


इससे पहले सरकार ने 19 मई 2017 को देश की रक्षा में काम आने वाले सरकारी वाहनों को बीएस6 मानकों से छूट प्रदान की थी। वहीं 13 सितंबर 2018 को सरकार ने एक अन्य नोटिफिकेशन जारी करके कानून व्यवस्था, इंटरनल सिक्योरिटी और खास ऑपरेशंस में काम आने वाले बख्तरबंद और विशेष वाहनों को बीएस6 मानकों से छूट दी थी।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें