अब तक अगर आप सड़क पर गलत तरीके से ड्राइविंग करते पाये जाते हैं तो सिर्फ आपका ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए जब्त कर लिया जाता था। लेकिन अब दिल्ली सरकार ने रैश ड्राइविंग पर लगाम कसने के लिए नया प्रस्ताव तैयार किया है।
जिसके तहत अगर आप अब सड़क पर रैश ड्राइविंग करते पाये जाते हैं तो आपका ना सिर्फ लाइसेंस जब्त होगा। बल्कि आपका ज्यादा बीमा प्रमियम भुगतान बढ़ा दिया जाएगा।
अभी तक यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर किसी भी तरह का रिकॉर्ड आपके वाहन पर नहीं दिखाया जाता था। लेकिन अब परिवहन विभाग इसे बदलने की कोशिश में है। इस योजना के लागू होने पर बीमा कंपनियां कार की जांच कर सकती हैं और ऐसे लोग जिनके वाहन पर रैश ड्राइविंग का रिकार्ड है उनसे ज्यादा चार्ज वसूल सकती हैं।
परिवहन विभाग का मानना है कि उच्च बीमा प्रीमियम एक निवारक के रूप में काम करेगा और लोगों को सुरक्षित तरीके से ड्राइव करने के लिए प्रेरित भी करेगा।