फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW ने इंडिया में लांच की अपनी धांसू सुपरबाइक, टॉप स्पीड है 197 KMPH

Tue, 14 May 2019 08:42 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
BMW F 850 GS Adventure - फोटो : Team-BHP
विज्ञापन

जर्मन ऑटो मोबाइल कंपनी BMW ने भारत में अपनी नई बाइक लांच की है। BMW की नई बाइक का नाम BMW F 850 GS Adventure है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 15.40 लाख रुपये है।

बुकिंग भी शुरू

कंपनी के मुताबिक यह बाइक पूरी तरह बिल्ट-अप यूनिट (सीबीयू) पर उपलब्ध होगी। वहीं लांचिंग के साथ ही BMW ने इस बाइक की बुकिंग भी शुरू कर दी है। कंपनी डीलरशिप पर इसस बाइक की बुकिंग करवाई जा सकती है।

2018 EICMA मोटर शो में हुई थी शोकेस

BMW F 850 GS Adventure को पिछले साल इटली के मिलान शहर में हुए 2018 EICMA मोटर शो में शोकेस किया गया था। कंपनी के भारतीय इकाई के अध्यक्ष (एक्टिंग) हैंस-क्रिस्टिन बेयर्टल्स ने कहा कि बीएमडब्ल्यू एफ-850 जीएस एडवेंचर के लांच के साथ अब हम इस सेगमेंट में प्रीमियम बीएमडब्ल्यू मोटरराड रेंज का विस्तार कर रहे हैं।

विज्ञापन

मिलेगी स्मार्टफोन कनेक्टिविटी

BMW F 850 GS Adventure दिखने में क्लासिक अडवेंचर टूरर जैसी है। बाइक के फ्रंट में 21 इंच और रियर में 17 इंच के क्रॉस स्पोक व्हील दिए गए हैं। वहीं इसमें हाइमाउंटेड एग्जॉस्ट और फ्रंट व्हील व स्पोक पर गोल्ड फिनिश दी गई है। 850 GS Adventure का फ्यूल टैंक 23 लीटर का है, जो कि स्टैंडर्ड F 850 GS से 8 लीटर ज्यादा है। इस बाइक में 6.5-इंच का टीएफटी डिस्प्ले के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी दी गई है। बाइक की टॉप स्पीड 197 किलोमीटर प्रति घंटा है।

853 सीसी का इंजन

BMW F 850 GS Adventure में ऑटोमैटिक स्टैबिलिटी कंट्रोल के साथ डायनैमिक ट्रैक्शन कंट्रोल  और एबीएस प्रो के साथ डायनैमिक और एंड्यूरो नाम से दो ऑप्शनल राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। वहीं बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ 853 सीसी का पैरलल-ट्विन इंजन लगा है, जो स्टैंडर्ड BMW F 850 GS में भी आता है। यह इंजन 8,250 आरपीएम पर 95 एचपी की पावर और 6,250 आरपीएम पर 92 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें