फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस 63 वर्षीय महिला को फोर्ड गिफ्ट में दे रही Mustang कार, ये है वजह

Wed, 04 Oct 2017 03:24 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
Ford Mustang
विज्ञापन
हाल ही में सऊदी अरब में महिलाओं को ड्राइविंग का अधिकार दिया गया है। इस अधिकार के लिए सबसे बड़ी जंग महिला सामाजिक कार्यकर्ता सहर नासिफ ने लड़ी थी। इसके बाद प्रसिद्ध कार निर्माता कंपनी फोर्ड ने 63 साल की इस महिला कार्यकर्ता को गिफ्ट में mustang कार देने का फैसला किया है। महिला कार्यकर्ता ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फोर्ड मशटैंग को अपनी ड्रीम कार बताया था।  
विज्ञापन


पढ़ें: पता करना है कार या बाइक का Mileage? ये है सबसे आसान तरीका

फोर्ड ने एक ट्वीट करते हुए कहा था कि, "हमें आपकी ड्रीम कार देने में बड़ी खुशी होगी।" इसके बाद कंपनी ने पीले रंग की मस्टैंग की फोटो डालते हुए एक और ट्वीट किया और लिखा, "आपकी Mustang तैयार है।"
  Your Mustang awaits. @Da7eyatAlmojtam #MustangSahar #SaudiWomenCanDrive
سيارة موستانج حقتك تنتظرك.#موستانج_سحر #الملك_ينتصر_لقيادة_المرأة pic.twitter.com/wdRw30G5sH — Ford Middle East (@FordMiddleEast) September 29, 2017 बता दें कि सऊदी शाह सलमान ने आदेश जारी कर महिलाओं पर से ड्राइविंग की पाबंदी हटाने को कहा था। सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक, ये आदेश जून 2018 से लागू होगा। सऊदी अरब में महिलाओं के गाड़ी चालने पर प्रतिबंध पहले चलन के रूप में था, जिसे यहां की सरकार ने 1990 में कानूनी रूप दिया। यहीं से इसका विरोध शुरू हुआ था। बता दें कि भारत में फोर्ड मस्टैंग की कीमत 71.62 लाख रुपए है। इसमें 4951 सीसी का पावरफुल इंजन होता है जो 395bhp की पावर और 515Nm टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें