छत्तीसगढ़ में माओवादियों ने दो आम नागरिकों को मार दिया है। राजनांदगांव जिले के औंधी क्षेत्र में माओवादियों ने दो नागरिकों को पुलिस मुखबिर समझ कर मार दिया है। माओवादियों द्वारा आम नागरिकों को मारे जाने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी माओवादियों ने पुलिस मुखबिर बताकर कई निर्दोष गांववालों को मौत के घाट उतार दिया है।
इससे पहले भी सितंबर के पहले सप्ताह में भी माओवादियों ने राजनांदगांव के औंधी इलाके के गांव वाले को उठाकर ले गए थे। माओवादियों को शक था कि वह पुलिस का मुखबिर है। माओवादी जिसे उठाकर ले गए थे उसका नाम बाजूराव था, इसकी लाश दूसरे दिन गांव के ही दूसरे मुहल्ले में मिली थी। गांव वालों ने बताया था की वह मुखबिर नहीं था बल्कि गांव का सीधा सादा किसान था।
Chhattisgarh: Naxals killed two civilians in Aundhi area of Rajnandgaon district suspecting them to be police informers
— ANI (@ANI) October 4, 2017