फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

XUV500 पर आधारित होगी फोर्ड-महिंद्रा की अगली एसयूवी, जानिये बड़ी बातें

Tue, 30 Apr 2019 05:10 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
FORD MAHINDRA
विज्ञापन

फोर्ड-महिंद्रा की नेक्स्ट जेन पहली एसयूवी XUV500 पर आधारित होगी लेकिन इसमें नया स्टाइल होगा जोकि इसे एक अलग पहचान देगा। आपको बता दें कि फोर्ड इंडिया ने घरेलू बाजार में बाजार हिस्सेदारी हासिल करने के प्रयास के साथ महिंद्रा के साथ करार किया है। एग्रीमेंट के तहत महिंद्रा एंड महिंद्रा एसयूवी बनाने के साथ ही 10 वर्ष तक इसकी मैन्युफैक्चरिंग और फोर्ड को सप्लाई भी करेगी।

विज्ञापन

नए प्लेटफॉर्म पर बनेगी SUV

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने इस प्रोजेक्ट को शुरुआत में W601 का कोडनेम दिया है। नई एसयूवी एक दम नया प्लेटफॉर्म पर बनेगी। साथ ही इसमें नया इंजन भी मिलेगा, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नया मॉडल लम्बाई, चौड़ाई और व्हीलबेस के मामले में XUV500 से बड़ा होगा। साथ ही इसमें ज्यादा सोप्स भी मिलेगा। नई एसयूवी में इस्तेमाल होने वाला प्लेटफॉर्म Ssangyong की तरफ से डेवलप किया जायेगा। आपको बता दें कि Ssangyong का यह अवार्ड विनिंग प्लेटफॉर्म है। जोकि इस समय Tivoli और XUV300 में इस्तेमाल किया जा रहा है। कायास लगाए जा रहे हैं कि नई एसयूवी का नाम E अक्षर से शुरू हो सकता। और यह फोर्ड की अन्य गाड़ियों की तरफ ज्यादा आक्रामक और बोल्ड होगी।     

मिल सकता है डीजल इंजन

सोर्स की माने तो नई एसयूवी में 2.0 लीटर का डीजल इंजन मिल सकता है जोकि 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस होगा, साथ ही इसमें ऑटोमैटिक की भी सुविधा मिल सकती है। माना जा रहा है कि इंजन काफी पावरफुल होगा।
 
विज्ञापन

लागत होगी कम

महिंद्रा की माने तो संयुक्त विकास के कई क्षेत्रों की पहचान करने के बाद दोनों कंपनियां एक ही उत्पाद मंच के जरिए एक साथ काम करना जारी रखेंगी। इससे उत्पाद को विकसित करने की लागत कम होगी। साथ ही दोनों कंपनियों का आर्थिक स्तर भी बढ़ेगा। वहीं, फोर्ड के नए कारोबार मामलों, प्रौद्योगिकी और रणनीतिक मामलों के प्रेसिडेंट जिम फर्ले ने कहा कि इस नए समझौते से न सिर्फ महिंद्रा के साथ उसकी मौजूदा साझेदारी और मजबूत होगी बल्कि भारत जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते बाजारों में उसकी प्रतिस्पर्धी क्षमता भी बढ़ेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें