फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुक्स में थार जैसी दिखने वाली Gurkha Xtreme लांच, कीमत 12.99 लाख

Wed, 12 Dec 2018 05:51 PM IST
ऑटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
Gurkha Xtreme
विज्ञापन

फोर्स मोटर ने भारतीय बाजार में नई Gurkha Xtreme लॉन्च की है। गुरखा एक्सट्रीम की एक्स शोरूम कीमत 12.99 लाख है। वहीं कंपनी ने एक्सट्रीम मॉडल में स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले कुछ बदलाव भी किए हैं। हालांकि फोर्स गुरखा को पहले भारतीय बाजार में कोई खास रेस्पॉन्स नहीं मिला था। कंपनी का कहना है कि ढाई लाख रुपए देकर इसकी एडवांस बुकिंग करवा सकते हैं।

विज्ञापन


इंजन
Gurkha Xtreme में 2.2 लीटर का मर्सिडीज बेंज ओएम 611 इंजन लगा है, जो 140 हॉर्स पॉवर (एचपी) की पॉवर और 321 एनएम का टॉर्क देता है। कपंनी इसमें उसी इंजन का इस्तेमाल किया है, जो फोर्स वन एसयूवी में लगा हुआ है। हालांकि कंपनी फोर्स वन एसयूवी का निर्माण बंद कर चुकी है। इसके अलावा Gurkha Xtreme के दूसरे मॉडल में 5 स्पीड मैनुअल वाला मर्सिडीज बेंज जी32 लगा हुआ है।

इसके अलावा गुरखा आगे से दिखने में पुरानी गुरखा जैसी ही लगती है। नई गुरखा के सस्पेंशन में बदलाव किए गए हैं। साथ ही गुरखा एक्सट्रीम का ग्राउंड क्लीयरेंस 205 एमएम है, जबकि गहराई 550 एमएम है। इसके अलावा नई गुरखा के इंटीरियर में भी बदलाव किए गए हैं। इसका केबिन अपडेट किया गया है, साथ ही नया सेंटर कंसोल, गियर लीवर जैसे नए फीचर भी जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं स्टैंडर्ड गुरखा की बात करें, तो महिन्द्रा थार के मुकाबले इसमें बेहद कम फीचर दिए गए हैं। वहीं नई एक्स्ट्रीम में उस कमी को पूरा किया गया है

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें