फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Festive Offer: खरीदें Suzuki की मोटरसाइकिल या स्कूटर, मिलेगा 3000 रुपये तक का मुफ्त एक्सेसरीज

Tue, 13 Oct 2020 02:28 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Suzuki Gixxer BS6 - फोटो : Suzuki Motor
विज्ञापन
भारत में त्योहारों का सीजन दस्तक दे चुका है। ऐसे में ग्राहकों को रिझाने के लिए दोपहिया वाहन कंपनियां अपने स्कूटर्स और मोटरसाइकिलों पर कई तरह के डिस्काउंट ऑफर्स दे रही हैं। इनमें कैश डिस्काउंट से लेकर फाइनेसिंग स्कीम्स तक शामिल हैं। अब इसी कड़ी में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (Suzuki Motorcycle India) भी शामिल हो गई है। जापान की दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी अपने स्कूटर्स पर 1,500 रुपये की कीमत का फ्री एक्सेसरीज दे रही है। वहीं, कंपनी के मोटरसाइकिलों पर ग्राहकों को 3,000 रुपये की कीमत का फ्री एक्सेसरीज मिलेगा।  
विज्ञापन


यहां ध्यान देना जरूरी है कि यह ऑफर केवल 31 अक्टूबर 2020 तक के लिए है। इसके अलावा इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को दोपहिया वाहनों की ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी।

 

फ्री एक्सेसरीज में क्या मिलेगा?

कंपनी की तरफ से स्कूटर्स पर दिए जा रहे फ्री एक्सेसरीज में नया पिलियन फूटरेस्ट सेट, वाइजर, एप्रॉन-माउंटेड यूएसबी चार्जर, फ्लोर मैट, बॉडी कवर, सीट कवर आदि शामिल होगा। वहीं, मोटरसाइकिल के लिए एक्सेसरीज लिस्ट में सैगलबैग, बम्पर ब्रैकेट, अंडर काउल सेट, टैंक पैड टेप, सीट कवर शामिल हैं। 

ब्लूटूथ फीचर से लैस Suzuki Access 125 और Burgman Street स्कूटर भारत में लॉन्च

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी ब्लूटूथ इनेबल BS6 Access 125 और BS6 Burgman Street स्कूटर्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। - फोटो : Suzuki Motorcycle India
इससे पहले सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (Suzuki Motorcycle India) ने अपनी BS6 Access 125 और BS6 Burgman Street स्कूटर्स को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। कंपनी की तरफ से इन नए स्कूटर्स में ब्लूटूथ इनेबल डिटिजल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। Suzuki Access 125 के ब्लूटूथ और ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 77,700 रुपये है। जबकि, इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट और ब्लूटूथ वेरिएंट की कीमत 78,600 रुपये है। 

ब्लूटूथ फीचर से लैस Suzuki Burgman Street की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 84,600 रुपये है। नए ब्लूटूथ इनेबल डिजिटल कंसोल के अलावा इन दोनों ही स्कूटर्स में ग्राहकों को नए कलर ऑप्शन्स भी मिलेंगे।  

Suzuki Access 125 के अब सभी वेरिएंट्स में ग्राहकों को एलईडी पोजिश्निंग लैप्स मिलेंगे।
विज्ञापन

परफॉर्मेंस

दोनों स्कूटर्स में BS6 कंप्लाइंट वाला 124 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड, 2-वाल्व SOHC इंजन दिया गया है। इनका इंजन 6750 आरपीएम पर 8.6 Bhp की पावर और 5500 आरपीएम पर 10 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें