फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरदस्त छूट के बावजूद नहीं बिकी गाड़ियां, सितंबर में 20 फीसदी घटी यात्री वाहनों की बिक्री

Fri, 18 Oct 2019 06:44 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 1,57,972 यात्री वाहन बिके इस साल सितंबर में
  • ऐसा पहली बार है, जब त्योहारी मौसम से पहले छूट देने के बावजूद घटी बिक्री
विज्ञापन
कारों की बिक्री
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में जारी सुस्ती के बीच सितंबर, 2019 में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। ऑटोमोबाइल डीलर्स के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने शुक्रवार को रिपोर्ट जारी कर बताया कि सितंबर महीने में पैसेंजर व्हीकल्स बिक्री में 20.1 फीसदी की कमी आई है। सितंबर में यात्री वाहनों की बिक्री घट कर 1,57,972 यूनिट रह गई। वहीं पिछले साल सितंबर में 1,97,653 यात्री वाहन बिके थे।

इतनी छूट पहले कभी नहीं मिली

फाडा का कहना है कि त्योहारी सीजन में इससे पहले कभी वाहनों पर इतनी छूट नहीं गई, जिनकी इस बार दी गई। बावजूद इसके वाहनों की बिक्री में कोई सुधार नहीं हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर में 10,98,271 दोपहिया वाहन बिके। जबकि 2018 में सितंबर में यह आंकड़ा 12,48,998 यूनिट रहा था, जो पिछले साल के मुकाबले 12.1 फीसदी कम है। वहीं कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री भी 18.5 फीसदी घटकर 63,518 यूनिट रह गई, जो सितंबर, 2018 में 77,980 यूनिट रही थी।

विज्ञापन


हालांकि, इस दौरान तिपहिया वाहनों की बिक्री 1.8 फीसदी बढ़कर 55,553 यूनिट पर पहुंच गई। एक साल पहले इसी महीने में यह आंकड़ा 54,560 था। इस साल सितंबर महीने में विभिन्न श्रेणी के वाहनों की कुल बिक्री 12.9 फीसदी घटकर 13,75,314 यूनिट पहुंच गई, जो एक साल पहले सितंबर माह में 15,79,191 यूनिट थी।

सरकार की घोषणाओं का नहीं दिखा असर

फाडा का कहना है कि ऐसा पहली बार है, जब त्योहारी मौसम शुरू होने पर कंपनियों की ओर से दी जा रही छूट के बावजूद वाहनों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई हो। संगठन के अध्यक्ष आशीष हर्षराज काले का कहना है कि सितंबर में रीटेल बिक्री दबाव में रही। बिक्री में गिरावट की आशंका पहले से थी। देश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश और श्राद्ध के कारण भी वाहनों की बिक्री प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि इन कारकों की वजह से अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए सरकार की तरफ से की गई घोषणाओं का सकारात्मक प्रभाव नहीं दिख रहा है। वाहनों का स्टॉक लगातार बढ़ रहा है, जो चिंताजनक है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें