फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने दोस्तों संग भव्य पार्टी करने जा रहे सौरव गांगुली, अध्यक्ष बनने के बाद होगी दावत

Fri, 18 Oct 2019 06:06 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सौरव गांगुली
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली जल्द ही बीसीसीआई की बागडोर संभालने वाले हैं। वह 23 अक्टूबर को मुंबई में होने वाली बोर्ड की वार्षिक आम बैठक में आधिकारिक रूप से इस पद को संभालेंगे। इसके ठीक बाद दो दिन बाद यानी 25 तारीख को बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) सौरव गांगुली के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेगा।

विज्ञापन


सूत्र का कहना है कि इस पार्टी में सौरव गांगुली की कप्तानी में खेल चुके टीम इंडिया के कई पूर्व खिलाड़ी जैसे वीवीएस लक्ष्मण, युवराज सिंह और हरभजन सिंह शिरकत कर सकते हैं। भारत के पूर्व कप्तान और हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरूद्दीन के आने की भी संभावना है।

उनकी टीम के पूर्व साथी दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को कहा है कि वह गांगुली को नए रोल में उसी तरह देखने की उम्मीद कर रहे हैं जिस तरह वह अपना खेल खेला करते थे। सचिन ने कहा कि, ''जिस तरह से क्रिकेट खेली है, जिस तरह से उन्होंने बाहर जाकर देश की सेवा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें