साल 2020 को आने में बस कुछ ही सप्ताह शेष हैं। सप्ताहांत में लंबी छुट्टियों को देखते हुए कई लोग रोड ट्रिप प्लान करना चाहेंगे। लेकिन ऐसी रोड ट्रिप के लिए हाईवे पर निकलते समय टोल बूथ से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जैसे टोल बूथ से निकलते समय शुल्क चुकाना होता है।
ध्यान देने वाली बात यह भी है कि यदि आपके पास फास्टैग नहीं है तो एक ही टोल बूथ से दो बार निकल रहे हैं तो दो बार शुल्क चुकाना होगा। क्योंकि आने वाली 15 दिसंबर से कारों पर फास्टैग लगाना अनिवार्य हो जाएगा।
जी हां, यह बिल्कुल सच है। दरअसल, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने घोषणा की थी कि फास्टैग 15 दिसंबर (पहले की समय सीमा 1 दिसंबर थी) से सभी वाहनों, निजी और वाणिज्यिक के लिए अनिवार्य होगा। इसलिए, यदि आप भी FASTag लेने जा रहे हैं, तो यहां इस रिपोर्ट में वह सबकुछ है जो आपको जानना चाहिए।