सार
ग्राहक अब महंगी मोटरसाइकिलों को दे रहे हैं तरजीह। क्रिसिल के अनुसार, 2029-30 तक प्रीमियम बाइक्स की हिस्सेदारी 22% होगी। कमजोर ग्रामीण मांग और कीमतों में बढ़ोतरी से सस्ती बाइक्स की बिक्री 84 लाख से घटकर 56 लाख रह गई।
दोपहिया खरीदने वाले ग्राहक भी कारों की तरह महंगी मोटरसाइकिल को तरजीह दे रहे हैं। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के अनुसार, महंगी मोटरसाइकिलों का हिस्सा वित्त वर्ष 2029-30 तक 22 फीसदी होगा, जो अभी 19 फीसदी है। 2024-25 में प्रीमियम मोटरसाइकिलों (150 सीसी से अधिक इंजन क्षमता) की बिक्री 23 लाख हुई है। 2018-19 में 19 लाख बिकी थी।