बता दें कि सरकार देश में इलेक्ट्रिल कारों को बढ़ावा देने के लिए कड़ा प्रयास कर रही है। ईको-फ्रेंडली कारों के आने से वाहनों से होने वाले प्रदूषण के स्तर में गिरावट आएगी। इसी कड़ी में टोयोटा, हुंडई,
टोयोटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी ऑटोमोबाइल जगत की दिग्गज कंपनियां इलेक्ट्रिकल और हाईब्रिड व्हीकल के कॉन्सेप्ट पेश कर सकती हैं।
भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार विक्रेता कंपनी हुंडई इस साल अपनी 20वीं वर्षगांठ सेलिब्रेट करने जा रही है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि कंपनी ऑटो एक्सपो में कोई न कोई विशेष प्रोडक्ट जरूर लॉन्च करेगी। इसके अलावा साउथ कोरिया के ऑटोमाबाइल ब्रांड करीब 15 शानदार प्रोडक्ट लॉन्च कर सकते हैं।