इस वीडियो में देखा जा सकता कि कैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर ने सेकेंडों में आग पकड़ ली। और कुछ ही देर में राख हो गया।दरअसल, इलेक्ट्रिक वाहन जटिल चार्जिंग मॉड्यूल का उपयोग करते हैं जिनमें बड़ी बैटरी होती है जो इलेक्ट्रिक मोटर को बिजली देती है।
आधुनिक समय के इलेक्ट्रिक वाहनों में लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है, जो जल्दी चार्ज होने के लिए जानी जाती है। हालांकि, लिथियम आयन बैटरी बेहद खतरनाक हो सकती हैं। जैसा कि वीडियो में देखा गया है, स्कूटर सड़क के बीच में आग पकड़ता है और कुछ ही सेकंड में पूरा वाहन आग से घिर जाता है। लिथियम-आयन बैटरी कई अन्य तरीकों से भी प्रभावित हो सकती हैं। जैसे की शॉर्ट-सर्किट या पंचर बैटरी पैक ।