फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजुकी मोटर्स भी भारत में लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक स्कूटर, जल्द शुरू होगा ट्रायल

Sat, 09 Nov 2019 02:55 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Bike Discount, Bikes, Motorcycles, Suzuki Bikes india - फोटो : (फाइल)
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर सरकार की नीतियों को देखते हुए जापान की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी मोटर्स भी दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी का कहना है कि वह जल्द ही देश की सड़कों पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्टिंग शुरू करेगी।

बनाएंगे प्रोटोटाइप

इटली के मिलान में चल रहे ग्लोबल मोटरसाइकिल शो EICMA 2019 में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के प्रबंध निदेशक सातोशी उचीदा ने कहा कि हम सरकार की नीति का सम्मान करते हैं। हम कुछ प्रोटोटाइप बनाएंगे। लेकिन वहां अभी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे चार्जिंग स्टेशन और बैटरी स्टेशन की कमी है।

मारुति के इंफ्रास्ट्रक्चर का करेंगे इस्तेमाल

वहीं जब कंपनी देश में अपने दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेगी, तो मारुति सुजुकी के इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा मिलेगा। ईटी को सतोशी ने बताया कि इसके लिये हम मारुति के साथ कॉर्डिनेट करेंगे और एक ही टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करेंगे, साथ ही वेंडर और ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क भी एक ही होगा। जिसका हमें फायदा मिलेगा।           

बजाज ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर किया शोकेस         

इससे पहले बजाज ऑटो ने अपने पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर बजाज चेतक को शोकेस किया था, जिसेस अगले साल जनवरी 2020 में लॉन्च किया जाएगा। वहीं देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने इलेक्ट्रिक वाहन बाने वाली कंपनी अथर एनर्जी में निवेश किया है।

50 हजार दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री

आंकड़ों के मुताबिक इस वित्त वर्ष 2020 के पहले छह महीनों में 50 हजार दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन बेचे गए। वहीं सरकार की योजना है कि 2025 तक 150सीसी से कम इंजन क्षमता वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया जाए।            

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें