फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो: सब्सिडी और टैक्स छूट से मिलेगा ई-वाहन को बढ़ावा

Mon, 31 Jan 2022 06:09 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

दोपहिया वाहनों पर जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने की उम्मीद है। फाडा ने कहा, दोपहिया वाहन कोई लग्जरी उत्पाद नहीं है। इसलिए दरों में राहत देने की जरूरत है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महामारी से प्रभावित वाहन क्षेत्र को उबारने के लिए बजट में कई घोषणाएं हो सकती हैं। ज्यादा जोर ई- वाहनों को बढ़ावा देने पर रहेगा। सरकार फेम-2 नीति के तहत सब्सिडी और टैक्स छूट दे सकती है। एथर एनर्जी के सह संस्थापक एवं सीईओ तरुण मेहता ने कहा कि ई- वाहनों की मांग में वृद्धि जारी है क्योंकि ग्राहकों को फेम-2 के तहत सब्सिडी और टैक्स छूट का लाभ मिल रहा है। बजट में फेम -2 सब्सिडी को 2023 से भी आगे जारी रख सकती हैं।

विज्ञापन


कर्ज को प्राथमिक क्षेत्र के तहत लाना होगा सोसायटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का कहना है कि ई वाहनों को तेजी से बढ़ावा देने के लिए इस क्षेत्र को दिए जाने वाले कर्ज को प्राथमिक क्षेत्र के अंतर्गत लाना चाहिए। बैटरी के विकास के लिए पीपीपी भागीदारी में शोध एवं विकास के लिए पर्याप्त कोष आवंटन करना चाहिए।

दोपहिया वाहनों पर जीएसटी घटाने की जरूरत  
दोपहिया वाहनों पर जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने की उम्मीद है। फाडा ने कहा, दोपहिया वाहन कोई लग्जरी उत्पाद नहीं है। इसलिए दरों में राहत देने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें