फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की सड़कों पर तहलका मचाने आई Ducati की Scrambler 1100 Pro, कीमत 11.95 लाख रुपये से शुरू

Thu, 24 Sep 2020 12:12 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ducati Scrambler 1100 Pro - फोटो : Ducati Scrambler 1100 Pro
विज्ञापन
इटली की दिग्गज दोपहिया निर्माता Ducati ने त्योहारी सीजन से ठीक पहले भारत में अपनी नई फ्लैगशिप मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी नई Scrambler 1100 Pro को भारतीय बाजार में 11.95 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में उतारा है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें प्रो और स्मार्ट प्रो शामिल हैं। कंपनी की तरफ से इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। ग्राहक डुकाटी के आधिकारिक डीलरशिप पर जाकर इस नई मोटरसाइकिल को बुक कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इस बाइक पर ग्राहकों को जबरदस्त राइडिंग का अनुभव मिलेगा। 
विज्ञापन

Ducati Scrambler 1100 Pro: परफॉर्मेंस

इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो Scrambler 1100 Pro में पावर के लिए नया बीएस6-कम्प्लायंट वाला 1079 सीसी का L-ट्विन इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7,250 आरपीएम पर 83.5 PS की मैक्सिमम पावर और 4,750 आरपीएम पर 90.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

 

Ducati Scrambler 1100 Pro: परफॉर्मेंस

Scrambler 1100 Pro में सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है। इसमें सेफ्टी के लिए ट्रैक्शन कंट्रोल और कॉर्नरिंग ABS फीचर दिया गया है। वहीं, बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए इसमें एक्टिव, सिटी और जर्नी जैसे राइडिंग मोड्स दिए गए हैं।

Scrambler 1100 Pro: लुक

Scrambler 1100 Pro के डिजाइन की बा तकें तो इसमें राउंड और रेट्रो लुक मिलता है। इस फ्लैगशिप मोटरसाइकिल में नए ग्राफिक्स 1100 का लोगो दिया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को इस बाइक में नया मैट ब्लैक कलर स्कीन भी मिलता है। इसमें फुल एलईडी हेडलैंप्स, इंस्ट्रूमेंट कलस्टर और साइड सेट पर डुअल एग्जॉस्ट दिए गए हैं। हालांकि, इसके दोनो ही वेरिएंट्स में आपको अलग-अलग स्टाइलिंग मिलती है, जो इन दोनों ही मॉडल को एक दूसरे से अलग बनाती हैं।
विज्ञापन

Ducati की दूसरी बीए6 मोटरसाइकिल

यह डुकाटी की दूसरी बीएस6 कम्प्लायंट वाली मोटरसाइकिल है। इससे पहले कंपनी ने अगस्त में अपने Panigale V2 को उतारा था। बता दें कि Scrambler 1100 Pro को कंपनी ने इसे साल ग्लोबली पेश किया था। यह मोटरसाइकिल एक तरह से Scrambler 1100 BS 4 का अपडेट वर्जन हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें