फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए उस जगह के बारे में जहां अब गाड़ी चलाते समय फोन छूने पर होगी सजा, कटेगा भारी चालान

Sun, 18 Oct 2020 05:18 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Car Bad Habits - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
भारत में नया मोटर व्हीकल एक्ट के लागू होने के बाद से ट्रैफिक के नियम और भी सख्त हो गए हैं। देश में पहले के मुकाबले ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर लोगों को अब 10 गुना तक ज्यादा चालान भरना पड़ रहा है। लेकिन भारत से बाहर ऐसे कई देश हैं, जहां ट्रैफिक के नियम और भी सख्त हैं। बात करें इग्लैंड की तो यहां अगले साल से गाड़ी चलाते समय अगर ड्राइवर मोबाइल फोन को छूते हुए पाया गया, तो उसके वाहन चलाने पर प्रतिबंध तक लग सकता है।
विज्ञापन

इंग्लैंड में मौजूदा कानून के तहत अभी केवल फोन कॉल या मैसेज करने पर ही वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। लेकिन अगले साल से यहां ट्रैफिक के नियम और भी सख्त होने वाले हैं। अगले साल से इग्लैंड में वाहन चलाते समय किसी भी कारण से मोबाइल को छूने पर ड्राइवर के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस सख्त कार्रवाई कर सकती है। 

यानी साल 2021 से यहां अगर कोई चालक गाड़ी चलाते समय मोबाइल से तस्वीर लेते हुए, इंटरनेट चलाते हुए या फिर म्यूजिक प्ले लिस्ट को बदलते हुए पकड़ा गया तो उस पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

 

इंग्लैंड में वाहन चालक अपने स्मार्टफोन का केवल नेविगेशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इस दौरान भी वो गाड़ी चलाते समय अपने मोबाइल को छू नहीं सकते। इसके लिए उन्हें वॉयस कमांड का इस्तेमाल करना होगा। गाड़ी चलाते समय ड्राइवर वॉयस कमांड की मदद से मोबाइल पेमेंट भी कर सकता है। बता दें कि यहां गाड़ी चलाते समय हैंड-फ्री वीडियो कॉल और वीडियो प्ले करने पर पहले ही प्रतिबंध है। नियमो को तोड़ने वाले चालक को 200 यूरो तक का चालान भरना पड़ सकता है।
विज्ञापन

भारत में इन गलतियों पर जब्त हो सकता है आपका लाइसेंस

फुटपाथ पर गाड़ी चलाना

फुटपाथ पर गाड़ी चलाना या चढ़ाना दोनों ही ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन है जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस न सिर्फ आपका भारी चालान बल्कि, आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त कर सकती है।
 

पब्लिक रोड पर रेसिंग पड़ेगी भारी

अगर आप पब्लिक रोड पर रेस करते हुए पाए गए तो ट्रैफिक पुलिस आपना ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर सकती है। 
 

प्रेशर हार्न

अगर आपकी गाड़ी में लगा हार्न एक तय सीमा से ऊपर आवाज करता है, तो ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें