फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लाएं Maruti Suzuki की कार, इन चार पर मिल रहा है एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट

Wed, 20 Nov 2019 12:38 PM IST
Abhishek Singh ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Suzuki - फोटो : Social Media
अगर आप भी मारुति सुजुकी की कार खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी, Maruti Suzuki Ciaz, Maruti Suzuki S-Cross, Maruti Suzuki Ignis और Maruti Suzuki Baleno पर भारी छूट दे रही है। आइए जानें किन कारों पर कितनी छूट दे रही है कंपनी....  
विज्ञापन

2 of 5
Maruti suzuki Ciaz
Maruti Suzuki Ciaz
मारुति सुजुकी की Ciaz कार 2014 में लॉन्च हुई थी। यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन वाले वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी अपने सिग्मा और डेल्टा ट्रिम्स के पेट्रोल मैनुअल कॉम्बो पर 70,000 रुपये, जबकि टॉप दो वेरिएंट पर 60,000 की छूट दे रही है। इस कार के 1.5 लीटर डीजल इंजन पर 70,000 रुपये जबकि, 1.3 लीटर इंजन वाले कार पर एक लाख तक की छूट मिल रही है।  
विज्ञापन

3 of 5
Maruti Suzuki S-Cross Singapore
Maruti Suzuki S-Cross
मारुति सुजुकी की S-Cross में 1.3 डीजल इंजन दिया गया है। इस कार पर 95,000 रुपये की छूट मिल रही है। कंपनी 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन वाली कार पर भी काम कर रही है। जिसे आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। 

4 of 5
Maruti Suzuki Ignis
Maruti Suzuki Ignis
मारुति की Ignis कार 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इसमें 83 एचपी का पावर दिया गया है। कंपनी इस कार पर 60,000 की छूट दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Maruti suzuki baleno
Maruti Suzuki Baleno 
मारुति सुजुकी की Baleno पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है। कंपनी इस पर कॉर्पोरेट के साथ एक्सचेंज डिस्काउंट भी दे रही है। कंपनी हैचबैक बीएस-6 पेट्रोल इंजन ट्रिम पर 40,000 और बीएस-4 पर 55,000 रुपये की छूट दे रही है। वहीं, इसके डीजल इंजन पर 50,000 हजार की छूट मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें