फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhoni Untold: जब दीवार फिल्म की तरह 62 लाख रुपये की कार को धोनी ने 1.16 करोड़ में खरीदा

Sun, 16 Aug 2020 12:40 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni Car Collections - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने आज करोड़ों फैन्स के दिलों को तोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। उन्होंने अपने संयास की एलान इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को शेयर करते हुए किया। शायद ही जीत का ऐसा कोई रिकॉर्ड बचा हो, जिसे धोनी ने तोड़ा नहीं। लेकिन आज धोनी ने अपने फैन्स की उन उम्मीदों को भी तोड़ दिया, जो धोनी को ब्लू जर्सी में दोबारा देखना चाहते थे। हालांकि, धोनी आईपीएल खेलते रहेंगे। आज हम आपको धोनी से जुड़ी कई खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल कार और बाइक्स के लिए धोनी की दीवानगी के बारे में हम सब जानते हैं, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि 62 लाख रुपये की एक कार के लिए धोनी ने 1.16 करोड़ रुपये तक खर्च कर दिए थे? नहीं, तो चलिए आज हम आपको धोनी की कार से जुड़ी अनकही बातों के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

Mahendra Singh Dhoni Driving Grand Cherokee Trailhawk - फोटो : Social Media

Grand Cherokee Trailhawk


Jeep Grand Cherokee Trackhawk में 6.2-लीटर का सुपरचार्ज्ड V8 HEMI इंजन दिया है। इसका इंजन 707 bhp की पावर और 875 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें 4-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। यह कार महज 3.62 सेकेंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है। इसका कैबिन Nappa लेदर से कवर है। 

Jeep Grand Cherokee Trackhawk की असल कीमत 62 लाख रुपये है। लेकिन भारत में इसकी बिक्री न होने के कारण धोनी ने इसे बाहर से मंगवाया था। यह कार धोनी को इतनी पसंद आई कि इसके लिए उन्होंने 1.16 करोड़ रुपये तक खर्च कर दिए। दरअसल इंटरनेशनल टैक्सेशन के कारण यह कार इतनी महंगी हो गई।
विज्ञापन

Mahendra Singh Dhoni Driving Nissan Jonga 1 Ton - फोटो : Social Media

Nissan Jonga


Nissan Jonga 1 Ton कभी Indian Army का हिस्सा हुआ करती थी। धोनी को इसके मोडिफाइड निसान जोंगा के साथ सबसे पहले देखा गया था। दरअसल रांची के JSCA स्टेडियम में टीम इंडिया से मिलने के लिए धोनी इसी गाड़ी को चला कर गए थे। इसे सिर्फ भारतीय सेना के लिए बनाया गया था। यही कारण था कि इसकी पब्लिक बिक्री नहीं हुई, जिसके कारण इसे सड़कों पर बहुत कम देखा गया। लेकिन बंद होने से पहले कंपनी ने इसकी बिक्री आम आदमी के लिए भी शुरू कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें