एक नजर साझे किए गए वीडियो पर
इस पर यूजर्स ने कमेंट करते हुए दिल्ली पुलिस को इस काम के लिए बधाई दी। तो कुछ ने बाइक के पीछे बैठी महिला पर तंज कसा। वहीं कुछ ने हेलमेट न पहनने पर मोदी को ही लपेटे में ले लिया। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब ट्रैफिक पुुलिस अपने एक से बढ़कर एक ट्वीट्स की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स, खासकर युवाओं के बीच खूब लोकप्रिय हो रही है।
इससे पहले भी सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन संबंधी संदेश देने के लिए वह अक्सर चर्चित फिल्मों, सेलिब्रिटीज और ट्रेंडिंग टॉपिक आधार बनाती है। हालांकि इसके बावजूद कुछ लोग अभी भी बिना हेलमेट पहने घर से निकल रहे हैं, लेकिन कुछ ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने वाले लोगों को यह मुहिम काफी पसंद आ रही है।