फ्रांस के इकोलॉजी (पारिस्थितिकी) मंत्रालय ने बाइक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने वाले है एक समूह से कहा है कि वो स्थानीय अधिकारियों की अस्थायी साइकिल पथ बनाने में मदद करें। बर्लिन में, अधिकारियों ने सामाजिक दूरी को प्रोत्साहित करने के लिए पहले से ही कई मील तक पॉप-अप लेन को शामिल किया है। मिलान में साइकिल चलाने और चलने के लिए अधिक सड़कों को खोलने की योजना है। साइकिल चलाने में एक नयापन का अनुभव होगा क्योंकि यह लोगों को काम पर वापस जाने में मदद कर सकता है, बिना भीड़-भाड़ वाली बसों और ट्रेनों का इस्तेमाल किए हुए, जहां वायरस फैलने की अधिक संभावना होगी। जोखिमों को ध्यान में रखते हुए, फ्रांसी के प्रधानमंत्री एडुअर्ड फिलिप ने कहा है कि सार्वजनिक परिवहन में मास्क लगाने को अनिवार्य किया जा सकता है।
फ्रेंच बाइकिंग ग्रुप, Club des Villes et Territoires Cyclables (क्लब डेस विल्स एट टेरिटरीज साइक्लेबल्स), ने अपनी वेबसाइट पर कहा, साइकिल चलाना पर्यावरण के अनुकूल है और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिहाज से भी उचित है। इसने कहा, "यह खास तौर से ऐसे समय में ज्यादा महत्वपूर्ण है जब लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल करने को लेकर आशंका बनी रहेगी।" फ्रांस में पब्लिक ट्रांसपोर्ट चालू है लेकिन यह कम सेवा के साथ उन लोगों के लिए खुला रहता है जिन्हें नौकरी पर या अन्य जरूरी यात्राओं पर जाना है। पेंशन के मुद्दे पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के खिलाफ पिछले दिसंबर में शुरू हुई आठ सप्ताह की हड़ताल से पहले से ही अधिक लोग साइकिल चलाने के लिए प्रेरित हैं।
बाइक-शेयरिंग विकल्पों के प्रसार और पेरिस और फ्रांस के अन्य शहरों में साइकिल लेन बनाने के वर्षों से चल रहे प्रयास ने नागरिकों के लिए दो पहियों पर चलना आसान बना दिया है।
इकोलॉजी मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "इस चरण में हम स्थानीय अधिकारियों द्वारा स्थापित अस्थायी बाइक लेन के बारे में बात कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि साइकिल पथ विकसित करने की दीर्घकालिक योजना जारी है।
एक बार जैसे ही लॉकडाउन खत्म हो जाएगा, मिलान आने वाले महीनों में शहर की सड़कों के 35 किलोमीटर को बाइक चालकों और पैदल चलने वालों की अधिक पहुंच में ले आएगा, जिससे यात्रियों के लिए सार्वजनिक परिवहन से बचना और ट्रैफिक को सुरक्षित और जाम से मुक्त बनाना आसान हो जाएगा।
जर्मनी यूरोप के उन शहरों में शुमार है जहां कारों का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। कोरोनोवायरस के कारण जर्मनी अपने प्रसिद्ध फ्री-व्हीलिंग ऑटोबान राजमार्गों के साथ, बाइक के लिए बुनियादी ढांचे को विकसित कर रहा है। दिग्गज कार निर्माता कंपनी Daimler AG (डेमलर एजी) Baden-Wuerttemberg (बाडेन-वुर्टेमबर्ग) राज्य में स्थित है। यह राज्य इस वर्ष बाइक और पैदल चलने वालों के लिए लेन बनाने के लिए अपने खर्च को दोगुना कर 58 मिलियन यूरो (63 मिलियन डॉलर) कर रहा है। पर्यावरण लॉबी Deutsche Umwelthilfe (ड्यूश उमवेल्थिल्फ) ने 200 से अधिक जर्मन शहरों में अधिकारियों को कहा है कि वे बाइक पथों को बढ़ावा दें ताकि बसों और उपमार्गों का रास्ता सुगम हो सके।
इस समूह ने एक बयान में कहा, "बाइकर्स को आने वाले महीनों में सुरक्षित बुनियादी ढांचे की जरूरत है। "यह दफ्तर जा रहे लोगों के लिए, जो काफी दूर जाते हैं, ताजी हवा के साथ एक सुरक्षित यात्रा में सहायक होता है, और अनावश्यक दुर्घटनाओं से बचाकर डॉक्टरों और अस्पतालों की मदद करता है।"