इससे पहले कंपनी ने Honda H'Ness CB 350 रेट्रो-मोटरसाइकिल की डिलीवरी भारत में शुरू कर दी थी। हाल ही में कंपनी ने हरियाणा के मानेसर स्थित अपने कारखाने से H'Ness CB350 को डिस्पैच करना शुरू किया था। होंडा ने इसका पहला मॉडल 19 अक्तूबर को रोलआउट किया था।
बता दें कि रेट्रो स्टाइल वाली CB350 बाइक्स की भारत में होंडा के बिगविंग नेटवर्क के जरिए बिक्री हो रही है। ग्राहक इस प्रीमियम मोटरसाइकिल को 5000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं।
भारतीय बाजार में Honda H'Ness CB 350 का Royal Enfield Classic 350, Jawa Motorcycles और Benelli Imperiale 400 जैसी मोटरसाइकिलों से सीधा और कड़ा मुकाबला है।