निराशा से भरे समय में कुछ अलग हटकर करने की जरूरत होती है। Covid-19 (कोरोना वायरस) महामारी ने कुछ कार निर्माता कंपनियों को कुछ नया और लीक से हटकर सोचने के लिए मजबूर किया है, जिससे वे न सिर्फ बिक्री को बनाए रखें, बल्कि इस मुश्लिक दौर में ग्राहकों की मदद भी कर सकें।
Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) और उसके लक्जरी ब्रांड Genesis (जेनेसिस) एक बिलकुल नया आइडिया लेकर आए हैं, जो नई कार खरीदने की चाहत वाले लोगों को बहुत सुहावना लगेगा। यह उन लोगों को भी फायदा पहुंचाएगा जिन्होंने बस अभी-अभी एक नई कार खरीदी है और सोच रहे हैं कि अगले कुछ महीनों में ईएमआई का भुगतान कैसे करेंगे।
विज्ञापन
कंपनी Hyundai Assurance (ह्यूंदै एश्योरेंस) नाम की एक योजना लेकर आई है, जो कि कोरोनोवायरस महामारी झेल रही दुनिया में ध्यान रखने का वादा करती है।
ह्यूंदै की इस योजना के अनुसार, यदि आप इस साल अप्रैल के आखिर तक कभी भी Hyundai या Genesis कार खरीदते हैं, तो आप पहले भुगतान को तीन महीने बाद तक कर सकते हैं। अगर आप Hyundai Capital (ह्यूंदै कैपिटल) के जरिए कार खरीदते हैं या लीज पर लेते हैं, तो आपको एक और राहत मिल सकती है। अपनी नौकरी चली जाने की स्थिति में आपको 6 महीने तक एक भी पैसा नहीं देना होगा।
जेनेसिस द्वारा शुरू की गई योजना, का नाम Genesis Cares Job Loss Protection (जेनेसिस केयर जॉब लॉस प्रोटेक्शन) है। यह ह्यूंदै की योजना से थोड़ा अलग है। जेनेसिस योजना भी अपने ग्राहकों को 6 महीने की राहत देती है जो 30 अप्रैल तक कार खरीदते हैं और इस साल बाद में किसी भी समय उनकी नौकरी चली जाती है। लेकिन एकमात्र शर्त यह है कि कार Genesis Finance के जरिए खरीदी गई या लीज की गई हो। '3 महीने तक कोई ईएमआई नहीं' - यह योजना केवल Genesis G70 के ग्राहकों के लिए है।
Hyundai अपने ज्यादातर मॉडलों पर इन स्कीम के ऑफर दे रही है जो वर्तमान में अमेरिकी बाजार में उपलब्ध हैं जैसे Accent (एक्सेंट), Venue (वेन्यू), Elantra (एलांट्रा), Tucson (ट्यूशॉ) और Santa Fe (सेंटा फी)।
ह्यूंदै मोटर नॉर्थ अमेरिका के प्रेसिडेंट और सीईओ जोस मुनोज ने एक बयान में कहा, "इस मुश्किल समय में 'जॉब लॉस प्रोटेक्शन' प्रोग्राम को वापस लाने से हमारे ग्राहकों को एक बात की कम चिंता होगी अगर उनके रोजगार की स्थिति में कुछ अप्रत्याशित हो जाता है तो।"
ह्यूंदै अपने ग्राहकों के लिए इस तरह के ऑफर लाने वाली पहली कंपनी नहीं है। इससे पहले इस महीने में, अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी General Motors (जनरल मोटर्स) अमेरिका में घटती बिक्री से निपटने के लिए एक अनूठी योजना लेकर आई। कंपनी ने कोरोनोवायरस के प्रभाव का मुकाबला करने के लिए नई कारों के फाइनेंस की पेशकश कर एक व्यापक योजना शुरू की।
इस योजना के तहत जनरल मोटर्स नई कारों की खरीद पर बिना ब्याज के ऋण, 120 दिनों तक कभी भी भुगतान की पेशकश कर रहा है। जनरल मोटर्स अपनी Chevrolet (शेवरले), Buick (ब्यूक) और Cadillac (कैडिलैक) जैसे ब्रांडों की मदद और बिक्री के आंकड़ों में सुधार करने के लिए इसे लागू करने जा रहा है।