जस्टिस अरुण मिश्रा की पीठ के सामने इस केस पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया गया लेकिन उन्होंने कहा कि इस मामले में फिलहाल सुनवाई नहीं होगी।
वहीं फाडा का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में फिलहाल यह मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि फाडा के अधिकारी जल्द ही इस मामले को सूचीबद्ध करने के लिए रजिस्ट्रार से संपर्क में हैं।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के पहले के आदेश के मुताबिक देश में 1 अप्रैल 2020 से BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले वाहनों का ही रजिस्ट्रेशन होगा। यानी 1 अप्रैल 2020 से BS4 इंजन वाले वाहनों का पंजीकरण नहीं होगा। इसलिए देशभर में 31 मार्च के बाद BS4 इंजन की गाड़ियों की बिक्री बंद हो जाएगी।