कॉन्टिनेंटल ऑटोमोटिव इंडिया (Continental Automotive India) ने अपने मानेसर प्लांट में 5 करोड़ व्हील स्पीड सेंसर बनाने का आंकड़ा पार कर लिया है। यह टेक कंपनी भारत के सुरक्षा कानून और लोकल मांग के चलते अपनी व्हील स्पीड सेंसर बनाने की क्षमता को लगातार बढ़ाती जा रही है। अगस्त 2019 में कॉन्टिनेंटल इंडिया ने 10 लाख स्पीड सेन्सर बनाने का आंकड़ा छुआ था।