चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत के लिए अब और बड़ी योजना बनाई है। इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी की योजना भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बेचने और पेमेंट बैंक बिजनेस शुरू करने की है।
पढ़ें: टोयोटा फॉर्च्यूनर को टक्कर देने आ रही महिंद्रा XUV700, ये होगी इस लग्जरी एसयूवी की कीमतhttps://www.amarujala.com/photo-gallery/automobiles/car-diary/mahindra-to-launch-new-ssangyong-rexton-as-xuv700-to-rival-toyota-fortuner
शाओमी ने इंडिया में दाखिल की गई एक रेग्युलेटरी फाइलिंग में कहा है कि यहां वह अपने कारोबार को बढ़ाना चाहती है। कंपनी ने कहा कि शाओमी ना सिर्फ परिवहन वाहन बना सकती है, साथ ही आटो कंपोनेंट्स और स्पेयर पार्ट्स बनाने की क्षमता भी रखी है। चीन में शाओमी पहले ही इलेक्ट्रिक बाइक्स लॉन्च कर चुकी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी भारत में जिन प्रोडक्ट्स को बेचने की योजना कर रही है उसमें लेपटॉप, गेमिंग कंसोल, कम्प्यूटर एसेससरीज, लाइफस्टाइल प्रोडक्ट और नेटवर्क इक्विपमेंट शामिल हैं। बता दें कि शाओमी भारत में स्मार्टफोन के अलावा पावरबैंक, ईयरफोन और वाईफाई राउटर जैसे सामान पहले से बेच रही है।