फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanway G30: नकलची चीन की नई कॉपीकैट बाइक, Royal Enfield Himalayan की खुली नकल, ये फीचर्स मिलते हैं एक्सट्रा

Sat, 20 Mar 2021 08:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Hanway G30 - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन
यह कोई नई बात नहीं है कि चीनी ऑटो बाजार ऐसी कारों और बाइक्स से भरी पड़ी हैं जिनकी डिजाइन और लुक नकल की हुई है। लुक-अलाइक Lamborghini से लेकर Ducati तक आपको चीन में सब कुछ मिल जाएगा। लेकिन वे ऑरिजीनल नहीं, बल्कि असल की नकल हैं। अब इंटरनेट पर एक ऐसी बाइक की तस्वीर सामने आई है जो भारत की Royal Enfield Himalayan (रॉयल एनफील्ड हिमालयन) मोटरसाइकिल की नकल है। इस नकल की गई बाइक का नाम Hanway G30 (हैनवे जी 30) है जो एक एडवेंचर बाइक है। इस नकलची की बाइक को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए, बाइक को एलईडी लाइट्स, फुल डिजिटल स्क्रीन और अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क्स दी गई हैं। 
विज्ञापन

Hanway G30 का इंजन

Hanway G30 एक 250 cc की एडवेंचर टूरिंग मोटरसाइकिल है। लेकिन जब इसकी तुलना Himalayan से की जाए तो टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस के लिहाज से यह रॉयल एनफील्ड हिमालयन के सामने काफी कमजोर साबित होती है। Hanway G30 में 249 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है जो अधिकतम 26 bhp और 22 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इसका पावरट्रेन वैसे ही डुप्लेक्स स्प्लिट डबल क्रैडल चेसिस में आता है जैसा कि हिमालयन पर देखा गया है। इसके साथ ही, इसमें 35 मिमी USD फ्रंट फोर्क और रियर में मोनोशॉक मिलता है। 

Royal Enfield Himalayan का इंजन

वहीं Royal Enfield Himalayan की बात करें तो इसमें 411 cc बीएस-6 सिंगल सिलेंडर 4-स्ट्रोक, SOHC, एयर-कूल्ड फ्यूल इंजेक्शन इंजन मिलता है, जो 6500 rpm पर 24.3 bhp का पावर और 4000-4500 rpm पर 32 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

Hanway G30 में मिले ये एक्सट्रा फीचर्स

Hanway G30 को असल से भी ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए इसमें एक एडिशनल किट दी गई है। इसमें स्पोक व्हील्स में ट्यूबलेस टायर, टीएफटी इंस्ट्रूमेंट्स, यूएसडी फोर्क्स और डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप जैसे फीचर्स शामिल हैं। बता दें कि यह फीचर्स अभी तक हिमालय में भी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

कीमत

Hanway G30 की कीमत 1.92 लाख रुपये के बराबर है जो इसे उस मॉडल की तुलना में सस्ता बनाता है जिससे इसे कॉपी किया गया है। जहां तक Hanway की विश्वसनीयता की बात है, Himalayan की इस कॉपीकैट बाइक से ज्यादा उम्मीदें नहीं की जा सकती हैं। वहीं इसके कभी भी भारतीय बाजार में आने की संभावना काफी कम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें