यह तो बात हुई जुर्माना लगाने की अब आपको बताते हैं जुर्माना भरने की कहानी।
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक मुंबई पुलिस ने मुख्यमंत्री के सारे ई-चालान रद्द कर दिए, इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक सामाजिक कार्यकर्ता ने इस पूरे मामले में सूचना के अधिकार के तहत याचिका दायर कर दी। याचिका दायर करने वाले शकिल अहमद ने इस पूरे मामले की जानकारी ट्रैफिक डिपार्टमेंट से मांगी थी।
जिस पर जवाब देते हुए ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने सभी 13 ई-चालानों को रद्द करने की बात कही। उधर मुंबई ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मुख्यमंत्री की सभी गाड़ियों को सुरक्षा कारणों से स्पीड लिमिट का पालन करने के नियम से परे रखा जाता है। लेकिन, शकिल अहमद इस बात पर अड़े हैं कि इस नियम के तहत केवल फायरब्रिगेड, एम्बुलेंस, और पुलिस की गाड़ियों को छूूट मिलती है।
Mumbai traffic police twitter
मुंबई पुलिस का ट्विटर अकाउंट
मुंबई पुलिस अपने ट्विटर अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती है। जिस पर वह कुछ न कुछ नया करती रहती है। हाल ही में मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल पर ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हुए पुलिस वालों की तस्वीर मुंबईवासियों ने खींच कर पोस्ट की तो मुंबई पुलिस शर्मसार हो गई।
साख पर बट्टा लगता देख मुंबई पुलिस ने आनन-फानन में कई पुलिस वालों के खिलाफ ई-चालान जारी कर दिए। बाइक पर बिना हेलमेट पहने चल रहे पुलिस के जवान की तस्वीर डालते हुए मुंबई के एक नागरिक ने सवाल किया कि क्या नियम सिर्फ आम लोगों के लिए ही है? पुलिस वाले खुद कानून को धड़ल्ले से तोड़ रहे हैं ।