बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज का कहना है कि अगर कंपनी को आगे बढ़ाना है तो दूसरों के लिए प्लेटफॉम मुहैया कराना होगा। हम इस प्लेटफॉर्म को KTM और Husqvarna स्कूटर के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हमारे प्रतिद्वंदी KTM के सीओ स्टीफन पियर इस प्रोजक्ट को लेकर पहले बोल चुके हैं और इस पर काम जारी है। बता दें कि बजाज ऑटो ने KTM के 48 फीसदी शेयर खरीदे हैं, जिसका परिणाम रहा कि उसे Husqvarna मोटरसाइकिल का ब्रांड मिल गया।
बजाज के कारखाने में ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को डेवल्प और डिजाइन किया जाएगा। इसके जरिए बजाज फिर से स्कूटर के बिजनेस में कमबैक करने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि कंपनी पहले 2,000 चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाएगी। वहीं, बाद में इसकी डिमांड बढ़ने पर और भी स्कूटर बनाए जाएंगे।
नया इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक, कंपनी के चाकन प्लांट में बनाया जाएगा। माना जा रहा है कि इसकी संभावित कीमत 1.30 लाख रुपये से कम हो सकती है। इस स्कूटर को कई फेज में सेल किया जाएगा। अगले साल जनवरी में इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी।
बजाज का नया चेतक IP 67 हाई-टेक लीथियम-आयन बैटरी से लैस होगा। इसमें दो ड्राइव मोड्स (eco, sport) दिए गए हैं। इको मोड में यह 95 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगा। वहीं, स्पोर्ट मोड में यह स्कूटर 85 किलोमीटर चलेगा। बजाज ने इसमें कई सारे प्रीमियम फीचर्स भी शमिल किए हैं।
इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट स्पीडोमीटर लगा है, जिसमें कई तरह ही जानकारियां देखने को मिलती हैं। बता दें कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में की-लेस इग्निशन है और यह एप के जरिए फुली कनेक्टेड होगा। स्कूटर के फ्रंट में हेडलैंप्स के करीब एक ओवल LED स्ट्रिप भी दी गई है। इसमें छह कलर्स ऑप्शन मिलेंगे।
चेतक इलेक्ट्रिक में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है। इसकी बैटरी को 5-15 amp सॉकिट से 3-5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा। इतना ही नहीं चेतक इलेक्ट्रिक की बैटरी को रिमूव नहीं किया जा सकता, यानी इसकी बैटरी को स्कूटर से निकालकार कहीं दूसरी जगह चार्ज करने का ऑप्शन नहीं है।
कंपनी की इस स्कूटर के लिए स्वैपिंग स्टेशन लगाने की कोई योजना नहीं है। बायर्स होम चार्जिंग स्टेशन का भी ऑप्शन चुन सकते हैं। अब ऐसे में देखना होगा जब इसकी वास्तविक कीमत का खुलासा किया जाएगा तो क्या यह वाकई आम ग्राहकों की पहुंच में आएगा?