फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार बिक्री के मामले में मारुति सुजुकी नंबर वन, सबसे ज्यादा बिका ये मॉडल

Wed, 24 Jan 2018 10:08 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto
विज्ञापन
पैसेंजर व्हीकल (पीवी) बाजार में मारुति सुजुकी इंडिया का दबदबा दिसंबर माह में भी बरकरार रहा। सर्वाधिक बिकने वाले शीर्ष 10 यात्री वाहनों की सूची में मारुति के छह मॉडल शामिल रहे। मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो सूची में तीसरे पायदान पर रही, वहीं प्रतिद्वंद्वी हुंडई मोटर इंडिया ने भी शीर्ष 10 की सूची में तीन वाहनों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बिकी ये कार

Maruti Suzuki Alto 800
ऑटोमोबाइल संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने मारुति की अल्टो सर्वाधिक बिकने वाले शीर्ष 10 यात्री वाहनों की सूची में सूची में पहले पायदान पर रही। दिसंबर 2017 में 20,346 अल्टो कारों की बिक्री हुई, जो पिछले साल की समान अवधि में 17,351 इकाई की तुलना में 17.26 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाती है। कंपनी की ही नई कॉम्पैक्ट सिडान डिजायर 18,018 कारों की बिक्री के साथ सूची में दूसरे पायदान पर रही।

मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो पिछले महीने 14,551 इकाइयों की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही। बलेनो दिसंबर 2016 में सातवां सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा था। वहीं, प्रतिद्वंद्वी हुंडई मोटर इंडिया की कॉम्पैक्ट कार ग्रैंड आई10 पिछले महीने 12,955 इकाइयों की बिक्री के साथ सूची में चौथे पायदान पर पहुंच गई। मारुति की वैगन आर लुढ़ककर पांचवें पायदान पर पहुंच गई, वहीं कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रीजा छठे पायदान पर, हुंडई की एलिट आई20 सातवें स्थान पर, जबकि स्विफ्ट आठवें पायदान पर रही। सूची में नौवें पायदान पर रेनॉ की क्विड जबकि 10वें पायदान पर हुंडई की एसयूवी क्रेटा रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें