फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में कार उत्पादन पर छाया बड़ा संकट, अप्रैल में हुआ सिर्फ 197 कारों का निर्माण

Fri, 29 May 2020 06:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कई दशकों में ऐसा पहली बार होगा कि ब्रिटेन में कार उत्पादन अपने सबसे निचले स्तर तक गिर सकता है। इसकी वजह कोरोना वायरस महामारी के कारण कारखानों को बंद रहने और मांग में जबरदस्त कमी है। उद्योग जगत की एक संस्था ने यह आशंका जाहिर की है। 
विज्ञापन


सोसाइटी ऑफ मोटर मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स (एसएमएमटी) ने कहा कि अप्रैल के महीन में सिर्फ 197 कारों का उत्पादन हुआ है। जबकि 2019 में इसी महीने में 71,000 कारों का उत्पादन किया गया था। 

सिर्फ कुछ ही ऑटोमोटिव प्लांट फिर से खुले हैं। देश के सबसे बड़े कार प्लांट निसान के सुंदरलैंड संयंत्र में अगले महीने तक उत्पादन फिर से शुरू होने के आसार नहीं हैं। 
विज्ञापन


एसएमएमटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइक हेस ने कहा, "हमें इस मूलभूत रूप से मजबूत क्षेत्र के सेहत में सुधार लाने, निवेश को प्रोत्साहित करने और नौकरियों की सुरक्षा के लिए सरकार के सहयोग की जरूरत है।"

वित्तीय संकट के दौरान वर्ष 2009 में सिर्फ 9,99,460 कारों का उत्पादन हुआ था। SMMT के लिए ऑटोएनालिसिस के एक पूर्वानुमान के अनुसार, पूरे साल का उत्पादन लगभग 8,70,000 वाहनों तक गिर सकता है, जो कि वर्ष 2009 से काफी कम होगा। 
विज्ञापन


इससे पहले, पिछली बार 1980 के दशक की शुरुआत में उत्पादन 10 लाख से नीचे पहुंच गया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें