Toyota Fortuner
जापान की वाहन बनाने वाली कंपनी टोयोटा की भारतीय इकाई टोयोटा किर्लोस्कर मोटर एक जनवरी 2019 से अपने वाहनों की कीमतों में चार प्रतिशत तक की वृद्धि करने जा रही है। कंपनी ने कहा है कि रुपये में गिरावट से उसकी प्रॉडक्शन लागत बढ़ रही है, जिसके चलते कीमतों में बढ़ोतरी करने का निर्णय किया गया है।