हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मर्लिन मुनरो की कंपनी ने 20 दिसंबर, साल 1955 में एक कार खरीदी थी। इस फोर्ड थंडरबर्ड कन्वर्टिबल कार को मुनरो ने छह सालों कर इस्तेमाल भी किया। अब इस गाड़ी की नवंबर माह में नीलामी होने जा रही है। मुनरो के दीवने न केवल अमेरिका में बल्कि पूरी दुनिया में हैं। उनकी खूबसूरती की आज के समय में भी खूब चर्चा की जाती है।
इतने में बिकने की उम्मीद
उम्मीद लगाई जा रही है कि ये कार पौने तीन करोड़ रुपये में नीलाम हो सकती है। मुनरो के पास 6 सालों तक इस कार के रहने के बाद इसे एक्टिंग कोच ली स्ट्रासबर्ग के बेटे जॉन स्ट्रासबर्ग को उसके 18वें जन्मदिन पर तोहफे में दिया गया था।
नीलाम हो चुकी है शादी की अंगूठी भी
इससे पहले मुरनो की शादी की अंगूठी और उनकी एक पेंटिंग भी नीलाम हो चुकी है। उनकी पेंटिंग को साल 1940 में बनाया गया था। इस पेंटिंग में मुनरो को निर्वस्त्र दर्शाया गया था। वहीं उनकी शादी की अंगूठी में हीरे जड़े हुए थे। उन्हें उनके दूसरे पति ने वो अंगूठी दी थी। दोनों की शादी साल 1954 में हुई थी।