फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.04 लाख रुपये की बाइक को महज 6999 रुपये की ईएमआई में ले जाएं घर, पढ़ें ऑफर

Tue, 28 Jul 2020 05:28 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
KTM 390 Adventure - फोटो : KTM
विज्ञापन
एडवेंचर और ऑफ रोड ड्राइव को पसंद करने वाले लोगों के लिए KTM 390 Adventure एक शानदार बाइक है। हालांकि, इसकी महंगी कीमत की वजह से कई लोग इसे खरीद नहीं पाते हैं। भारतीय बाजार में KTM 390 Adventure की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3.04 लाख रुपये है। लेकिन अगर आप इसे कीमत की वजह से नहीं खरीद पा रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतर मौका साबित हो सकता है।
विज्ञापन


दरअसल बजाज ऑटो (Bajaj Auto) अपनी इस एडवेंचर टूरिंग मोटरसाइकिल पर फाइनेंसिंग प्लान दे रही है, जहां ग्राहक KTM 390 Adventure को केवल 6,999 रुपये की शुरुआती ईएमआई देकर खरीद सकते हैं। कंपनी की तरफ से दिए जा रहे इस फाइनेंस प्लान में KTM 390 Adventure की ऑन रोड कीमत का 5 साल तक के लिए 80 फीसदी कवर मिल रहा है। दरअसल कोरोना काल में बाइक की बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी की तरफ से यह प्लान दिया जा रहा है।


इंजन


KTM 390 Adventure में पावर के लिए 373 सीसी का सिंगल सिलेंडर वाला BS6 इंजन दिया गया है।


परफॉर्मेंस


इसका इंजन 9000 आरपीएम पर 42.91 Hp की मैक्सिमम पावर और 7000 आरपीएम पर 37 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 


ट्रांसमिशन


KTM 390 Adventure का इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। 


सस्पेंशन 


इसके फ्रंट में 170 मिलीमीटर का ट्रैवल सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 177 मिलीमीटर का ट्रैवल सस्पेंशन दिया गया है। 


ब्रेकिंग 


इसके फ्रंट में 320 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 230 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें ऑफ-रोड ABS और कॉर्निंग ABS दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डाइमेंशन 


KTM 390 Adventure की ग्राउंड क्लीयरेंस 200 मिलीमीटर है। वहीं, इसकी सीट की ऊंचाई 855 मिलीमीटर है।


वजन


KTM 390 Adventure का वजन 158 किलोग्राम है।


फ्यूल टैंक 


KTM 390 Adventure में 14.5 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें