दुर्घटना का शिकार होने वाले दुपहिया वाहनों की सवारी कर रहे अधिकतर चालकों की मौत इसलिए हो जाती है क्योंकि वो हेलमेट नहीं पहनते। जागरूकता न होने के वजह से लोग हेलमेट को खुद की सुरक्षा के बजाए पुलिस वालों से बचने के लिए व फाइन बचाने के लिए पहनते हैं। अगर आप हेलमेट सिर्फ इसलिए नहीं खरीदते कि हेलमेट खरीदना महंगा है तो आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट मौजूदा समय में हेलमेटों पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। आज से शुरू हुई वेगा हेलमेटों की सेल में सबसे सस्ता हेलमेट 834 रुपये का है। अगर अभी तक आपके पास बढ़िया हेलमेट नहीं है या फिर बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो हेलमेट यहां से खरीद सकते हैं।
सेल के तहत फ्लिपकार्ट फिलहाल 15 हेलमेटों की बिक्री कर रहा है। इसमें सबसे महंगे हेलमेट की कीमत 1676 रुपये है। अगर इन हेलमेटों को आप किसी दुकान से खरीदते हैं तो इस पर आपको बड़ी कीमत चुकानी होगी। हेलमेट खरीदते समय हमेशा ध्यान रखें कि आप अपने साइज का ही हेलमेट लें। हर किसी के कपड़े का साइज जिस तरह से अलग होता है उसी तरह से हेलमेट का साइज भी अलग-अलग होता है। एक बार किसी हेलमेट शॉप पर विजिट करके अपने हेलमेट का साइज ले लें। ध्यान रहे कि हेलमेट का वाइजर रिमूवेवल हो जिससे समय के हिसाब से आप उसे बदल सकें।
भारत में हेलमेट का सबसे ज्यादा कारोबार अनआर्गेनाइज है। जिसके चलते आपको सड़क कि किनारे 100-100 रुपये में हेलमेट बेचते हुए लोग दिख जाएंगे। लेकिन ये हेलमेट आपको सिर्फ फाइन से ही बचा सकते हैं आपकी जान नहीं। इसलिए हेलमेट हमेशा आईएसआई ही होना चाहिए।