फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी चमत्कार से कम नहीं है ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, कोरोना भी हुआ फेल

Tue, 04 Aug 2020 11:06 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Tractor Sales - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण जहां ऑटोसेक्टर के लगभग सभी कैटेगरीज की बिक्री में भारी गिरावट देखी जा रही है। वहीं, ट्रैक्टर एक मात्र ऐसा सेगमेंट हैं, जहां बंपर बिक्री ने सबको हैरान कर दिया है। लॉकडाउन के बाद मई और जून महीने में हुई ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री को देखते हुए अब इंडस्ट्री को उम्मीद है कि साल के अंत में इस सेगमेंट में 5 फीसदी तक का मुनाफा दर्ज किया जा सकता है। फरवरी 2020 में 64,937 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी। वहीं, मई 2020 में 64,860 यूनिट्स और जून में 62,595 ट्रैक्टरों की खरीदारी हुई है। बता दें कि इस आंकड़े में छोटे ट्रैक्टर कंपनियों की बिक्री शामिल नहीं की गई है।
विज्ञापन


अगर 14 ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनियों को शामिल कर दिया जाए, तो जून 2020 में 92,888 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई है। जबकि, जून 2019 में 75,859 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी। जून 2019 के मुकाबले जून 2020 में 22.4 फीसदी ट्रैक्टरों की बिक्री बढ़ी है। यानी लॉकडाउन का कोई असर नहीं। अब जून 2020 में सभी ट्रैक्टर कंपनियों की बिक्री पर एक नजर डालते हैं।

Mahindra & Mahindra+ Swaraj

  • जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 35,844 यूनिट्स
  • जून 2019 में कितनी बिकी थी- 31,879 यूनिट्स
  • 12.4 फीसदी बढ़ी बिक्री
 

TAFE

  • जून 2020 में कितनी बिक्री हुई-  19,084 यूनिट्स
  • जून 2019 में कितनी बिकी थी- 14,109 यूनिट्स
  • 35.3 फीसदी बढ़ी बिक्री
 

Sonalika

  • जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 13,691 यूनिट्स
  • जून 2019 में कितनी बिकी थी- 8,827 यूनिट्स
  • 55.1 फीसदी बढ़ी बिक्री
 

Escorts

  • जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 10,623 यूनिट्स
  • जून 2019 में कितनी बिकी थी- 8,648 यूनिट्स
  • 22.8 फीसदी बढ़ी बिक्री
 

John Deere

  • जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 5,861 यूनिट्स
  • जून 2019 में कितनी बिकी थी- 6,683 यूनिट्स
  • 12.3 फीसदी घटी बिक्री

New Holland

  • जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 3,845 यूनिट्स
  • जून 2019 में कितनी बिकी थी- 2,568 यूनिट्स
  • 49.7 फीसदी बढ़ी बिक्री
विज्ञापन

Kubota

  • जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 1,428 यूनिट्स
  • जून 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 951 यूनिट्स
  • 50.2 फीसदी बढ़ी बिक्री

VST

  • जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 789 यूनिट्स
  • जून 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 644 यूनिट्स
  • 22.5 फीसदी घटी बिक्री

Captain

  • जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 518 यूनिट्स
  • जून 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 345 यूनिट्स
  • 50.1 फीसदी बढ़ी बिक्री

Indo Farm

  • जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 303 यूनिट्स
  • जून 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 210 यूनिट्स
  • 44.3 फीसदी बढ़ी बिक्री

Force

  • जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 263 यूनिट्स
  • जून 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 283 यूनिट्स
  • 7.1 फीसदी घटी बिक्री

ACE

  • जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 256 यूनिट्स
  • जून 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 196 यूनिट्स
  • 30.6 फीसदी बढ़ी बिक्री
 

Preet

  • जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 202 यूनिट्स
  • जून 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 141 यूनिट्स
  • 43.3 फीसदी बढ़ी बिक्री

SDF

  • जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 181 यूनिट्स
  • जून 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 375 यूनिट्स
  • 51.7 फीसदी घटी बिक्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें