फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महीने Toyota Yaris पर पाएं 60000 रुपये तक की बंपर छूट, ऐसे उठाएं फायदा

Mon, 10 Aug 2020 03:50 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Toyota Yaris - फोटो : Toyota
विज्ञापन
अगर आप इस अगस्त एक नई सिडान खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए बचत का महीना साबित हो सकता है। दरअसल कोरोना काल में ग्राहकों को रिझाने के लिए कई वाहन कंपनियां अपनी गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट ऑफर दे रही हैं। इसी कड़ी में अब टोयोटा भी शामिल हो गई है। टोयोटा इस अगस्त अपनी Toyota Yaris सिडान पर 60,000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट दे रही है। इन ऑफर्स में कंज्यूमर डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट तक शामिल है। आज हम आपको इस कार पर दिए जा रहे है सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन

Toyota Yaris पर क्या है ऑफर?


इस अगस्त महीने में Toyota Yaris की खरीदारी पर ग्राहकों को 60,000 रुपये तक बचत हो सकती है। Toyota की Yaris पर इस महीने 20,000 रुपये का कंज्यूमर डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा पुरानी कार के बदले नई Toyota Yaris खरीदने पर ग्राहकों को कुल 20,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। वहीं कंपनी की तरफ से इस पर 20,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है।

यहां ध्यान देना जरूरी है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। इसके अलावा यह अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप्स पर बदल सकता है।


Toyota Yaris की क्या है कीमत?


भारतीय बाजार में Toyota Yaris की एक्स-शोरूम कीमत 8.96 लाख रुपये है।


 
विज्ञापन

भारत में Toyota Yaris Facelift का इंतजार


टोयोटा ने हाल ही में अपनी Toyota Yaris सिडान के फेसलिफ्ट वर्जन को फिलीपींस में लॉन्च किया था। इसके 1.3 बेस वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6,71,000 फिलीपीनी पेसो है, जो भारतीय करेंसी में करीब 10.16 लाख रुपये है। वहीं, इसके 1.5 G CVT टॉप वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10,56,000  फिलीपीनी पेसो, जो भारतीय करेंसी के मुताबिक करीब 15.99 लाख रुपये है। हालांकि, यह कार भारत में कब लॉन्च होगी इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई भी जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें