कंपनी ने नई Bugatti Baby II ride-on इलेक्ट्रिक कार को पेश कर दिया है। बता दें, यह कार Bugatti Baby I की तर्ज पर तैयार की गई है। जिसे न सिर्फ बच्चे बल्कि बड़े भी आसानी से चला सकते हैं। जैसा की हमने बताया कि कार की कीमत भारत में मौजूद किसी प्रीमियम एसयूवी के बराबर है तो बता दें, इस कार की कीमत महज 25 लाख रुपये है।
Bugatti Baby II 35 रेस कार रेप्लिका का एक नया वर्जन है जिसे एटोर बुगाटी ने काफी समय पहले अपने बेटे के लिए तैयार किया था। वहीं इसकी ऑरिजनल Baby I को 1927 से 1936 के बीच सिर्फ बच्चों के लिए बनाया गया था। बता दें, कंपनी ने Baby II को बनाते समय इस बात का ध्यान रखा है कि इस कार को वयस्क भी चला सके।
इस कार में एक इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है जिसमें 2 पावर मोड चाइल्ड और एडल्ट मौजूद हैं। इस कार की टॉप स्पीड चाइल्ड मोड पर 20 kmph की है वहीं, एडल्ट मोड पर यह कार 45kmph की स्पीड से दौड़ सकती है।
भारत में हो सकता है इस कार को लोग महंगी बता दें, लेकिन अमेरिका जैसे देश के लिए यह कार काफी सस्ती है, खासकर उन लोगों के लिए जिनके पास Bugatti की कई कारें मौजूद हों।