BS6 TVS Zest 110 Vs BS6 Suzuki Access 125
- फोटो : Amar Ujala
टीवीएस ने हाल ही में अपनी TVS Zest 110 को बीएस-6 इंजन के साथ लॉन्च किया है। हालांकि, इसमें नए इंजन के अलावा कोई खास नया फीचर शामिल नहीं किया गया है। यह एक सिंपल लुक वाली डीसेंट स्कूटर है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला BS6 कंप्लाइंट वाली Suzuki Access 125 से है। आज हम आपको इन दोनों ही स्कूटर्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी आप अपनी पसंद की स्कूटर को खुद चुन सकें। डालते हैं एक नजर,
परफॉर्मेंस
- BS6 TVS Zest 110 में पावर के लिए 110 सीसी का BS6 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7.7 Hp की मैक्सिमम पावर और 8.8 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
- BS6 Access 125 में पावर के लिए 124 सीसी का BS6 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8.6 Hp की मैक्सिमम पावर और 10 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
फ्यूल टैंक
- TVS Zest 110 में 5 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
- Suzuki Access 125 में 5.6 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
डाइमेंशन
- TVS Zest 110 की लंबाई 1770 मिलीमीटर, चौड़ाई 660 मिलीमीटर और ऊंचाई 1139 मिलीमीटर है । वहीं, इसका व्हीलबेस 1250 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 760 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 160 मिलीमीटर है।
- Suzuki Access 125 की लंबाई 1870 मिलीमीटर, चौड़ाई 655 मिलीमीटर और ऊंचाई 1160 मिलीमीटर है । वहीं, इसका व्हीलबेस 1265 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 773 मिलीमीटर है।
वजन
- TVS Zest 110 का वजन 97 किलोग्राम है।
- Suzuki Access 125 का वजन 101 किलोग्राम है।
सस्पेंशन
- TVS Zest 110 के फ्रंट में टेलिस्कॉपिक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में डबल रेटिड हाइड्रॉलिक मोनो शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है।
- Access 125 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में स्विंग आर्म सस्पेंशन दिया गया है।
- TVS Zest 110 के फ्रंट और रियर दोनों में ड्रम ब्रेक दिया गया है।
- Access 125 के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।
कीमत
BS6 TVS Zest 110 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 58,460 रुपये है।
BS6 Suzuki Access 125 शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 68,800 रुपये है।