फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कंपनी बेच रही सेकंड हैंड स्कूटर 13000 रुपये तक में, दिए कई शानदार ऑफर, साथ में कर सकेंगे कमाई

Tue, 21 Jul 2020 07:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
bounce scooter - फोटो : bounce
विज्ञापन
भारत में किराये पर बाइक उपलब्ध कराने वाले प्रमुख प्लेटफार्मों में से एक, Bounce (बाउंस) का कारोबार धीरे-धीरे वापस सामान्य स्थिति में लौट रहा है। नए सब्स्क्रिप्शन (नई सदस्यता) और डेली रेंटल प्लान्स (दैनिक किराए की योजनाओं) के अलावा, बाउंस अब अपनी वेबसाइट पर स्कूटर और बाइक बेच रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां इस्तेमाल किए गए दोपहिया वाहन 13,000 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं और ये पांच साल से कम पुराने हैं। 
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक बाउंस के पास मौजूद ऐसी ही एक सेकंड हैंड Honda Dio (होंडा डियो) की कीमत 22,000 रुपये बताई जा रही है। पीली नंबर प्लेट वाली 2017 मॉडल का ये स्कूटर 40,000 किमी से कम चला है। बाउंस का कहना है कि स्कूटर की खरीद पर इसके रजिस्ट्रेशन की सुविधा घर बैठे करा दी जाएगी। 

इंजन पर वारंटी भी
कंपनी स्कूटर के इंजन पर छह महीने की वारंटी भी दे रही है। इन यूज्ड दोपहिया वाहनों पर कहीं भी बाउंस का नाम नहीं लिखा गया है। खास बात यह है कि किसी समस्या होने की स्थिति में ग्राहक 15 दिनों के भीतर स्कूटर को बदलवा सकते हैं। 

बाउंस बंगलूरू के भीतर शिपिंग की सुविधा मुफ्त दे रही है। इस डियो के मॉडल पर ग्राहक को स्कूटर के इंश्योरेंस के तौर पर 3,000 रुपये देने होंगे। लेकिन इसका भुगतान बाद में भी किया जा सकता है। 
 

1.5 लाख रुपये में हार्ले-डेविडसन बाइक
बाउंस के प्लेटफॉर्म पर पुरानी बैच का एक Harley-Davidson Street 750 (हार्ले-डेविडसन स्ट्रीट 750) बाइक भी उपलब्ध है। कंपनी ने इस बाइक की कीमत 1.50 लाख रुपये लगाई है। यह बाइक 57,300 किलोमीटर चली हुई है। कंपनी इस बाइक के रजिस्ट्रेशन के लिए कोई चार्ज नहीं करेगी और इसकी डिलीवरी 10 दिनों के भीतर कर देगी। बाउंस इन इस्तेमाल किए गए स्कूटर्स और बाइक्स पर ईएमआई की सुविधा भी दे रही है, लेकिन इसके लिए कुछ मानक तय किए गए हैं। 
विज्ञापन

कमाई का भी ऑफर
बाउंस इन स्कूटर्स और बाइक्स को सैनेटाइज कराने के बाद डिलीवर कर रही है। ये रिफर्बिश्ड यूनिट्स हैं, यानी इनकी कोई भी बड़ी मरम्मत कंपनी द्वारा पहले ही की जा चुकी है। कंपनी अपने ये इस्तेमाल किए गए दोपहिया वाहन व्यक्तिगत खरीदारों के साथ-साथ कंपनियों को भी बेच रही है। 

TVS Scooty Zest (टीवीएस स्कूटी जेस्ट) जैसे कुछ स्कूटर बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं, जो छोटी कंपनियों के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं। इतना ही नहीं, इन खरीदे गए रीफर्बिश्ड दोपहिया वाहनों को ग्राहक किराये पर देने के लिए बाउंस के प्लेटफॉर्म पर लिस्ट करा सकते हैं। इस तरह से ग्राहक इस दोपहिया वाहनों के जरिए कमाई भी कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें