Wey P01 की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जब लोगों ने देखा कि इस कार की डिजाइन बिल्कुल फोर्ड की नई एसूयवी के जैसी है। इंटरनेट यूजर्स ने चीन की इस नई कार के बारे में बहुत डीटेल में चर्चा की। चीन की इस गाड़ी का बॉक्सी स्ट्रक्चर, उसके हेड लाइट का डिजाइन, एलईडी और एक रियर प्रोफाइल, मामूली अंतर के साथ टेल लाइट्स - बिना किसी बदलाव के Bronco से चोरी किए गए हैं।
Wey - Great Wall Motors (GWM) (ग्रेट वॉल मोटर्स) का एक नया ब्रांड है। GWM चीनी ऑटो बाजार में एसयूवी बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी की नई कार P01 की डिजाइन ने एक बार फिर इस बहस को हवा दे दी है कि क्या चीनी कार निर्माता डिजाइन की हू-ब-हू नकल कर रहे हैं, या उनसे प्रेरित हैं या फिर ये सिर्फ संयोगवश है। इसकी बहुत कम संभावना है कि P01 जैसे वाहनों को चीन से बाहर के बाजारों में ले जाया जाए, जिससे स्थानीय कंपनियों को कुछ छूट मिल जाती है।
Ford Bronco की तस्वीर
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि Wey नई कार P01 को लॉन्च करने की योजनाएं नहीं बन रही है।
अगर चीन की कंपनी Bronco के डिजाइन को साफ तौर पर 'प्रेरणादायक' कह भी दे इससे फोर्ड के डिजाइनर बहुत खुश हो जाएंगे, इसकी संभावना नहीं दिखती है।
फोर्ड की ऑल-न्यू Bronco एसयूवी में ऑल 4x4 ड्राइव मिलता है। इस कार का उत्पादन 2021 की शुरुआत तक शुरू हो जाएगा और इसके साथ ही इसका पहला मॉडल अगले साल मार्च तक फोर्ड डीलरशिप में पहुंचने लगेगा। पहली पीढ़ी के ब्रोंको की तरह ही, जिसका उपनाम G.O.A.T दिया गया था, ऑल-न्यू 2021 ब्रोंको 4x4 एसूयवी का लक्ष्य ग्राहक को किसी भी वक्त, कहीं भी जाने की क्षमता और आत्मविश्वास देना है।
Bronco दो दरवाजों और चार दरवाजों वाले वर्जन के साथ आएगी। फोर्ड अपनी इस एसयूवी को बेचने के लिए पुरानी यादों, मॉडर्न ड्राइविंग और केबिन जैसी बातों पर बड़ा दांव लगा रही है।