फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी सेकंडहैंड कार चलाते थे आज के ये सुपरस्टार्स, आज हैं इनके पास कई सुपर लग्जरी कारें

Wed, 01 May 2019 04:14 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
cars
विज्ञापन

एक आम आदमी से लेकर हमारे फ़िल्मी सितारे भी गाड़ियों के शौकीन है। आजकल तो मार्किंग में एक से बढ़कर एक कारें आ चुकी हैं। बॉलीवुड के मशहूर सितारों के पास भी अब काफी शानदार कारें है लेकिन क्या आप जानते हैं इनकी पहली कार कौन सी थी? वो कौन से सितारे हैं जिन्होंने सेकंड हैण्ड कारें खरीदी थी? आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में...   

 
विज्ञापन

 
Trending Videos

शाहरूख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान के पास इस समय एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें हैं। लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि शाहरूख खान की पहली कार मारुति की ओमनी थी। इस कार को शाहरूख की मां ने गिफ्ट में उन्हें दी थी।
 
 

 

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन के गैराज में वैसे तो गाड़ियों की कोई कमी नहीं है। लेकिन जब उन्होंने पहली बार फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तो अपनी पहली कमाई से उन्होंने एक सेकंडहैण्ड फिएट कार खरीदी थी। अमिताभ ने यह कार कोलकाता से खरीदी ताकि उन्हें यह सस्ते दाम में मिल सके।
 
 
 

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार के पास भी इस समय कई हाईटेक लग्जरी कारें हैं। लेकिन अपने शुरूआती दौर में अक्षय ने सबसे पहले फिएट कार खरीदी थी। इस कार का अक्षय ने काफी दिन चलाया था। खास बात यह है कि अक्षय के गैराज में आज भी यह कार सुरक्षित रखी हैं।  
 
 

धर्मेंद


धर्मेंद को बॉलीवुड का ही-मैन कहा जाता है। वैसे तो इनके पास कई जबरदस्त कारें है लेकिन अपने करियर के शुरूआती दिनों में इनकी पहली कार फीएट कार थी। इस कार को इन्होने अपने ही पैसे से खरीदी थी।  
 
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर

मास्टर ब्लास्टर सचिन के पास लग्जरी कारों का काफिला है. आप इन्हें अक्सर BMW की कारों में नजर आ जायेंगे। लेकिन सचिन की पहली कार मारुति 800 है। सचिन ने इस कार 1989 में खरीदा था और अभी तक यह कार उनके गैराज की शोभा बढ़ा रही है। 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें