सबसे पहले शुरुआत कीमत से करते हैं। 7 सीरीज फ्लैगशिप सेडान में 6 वेरिएंट मिलते हैं, जिसमें 3 डीजल, 2 पेट्रोल और एक प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट शामिल हैं। आइये एक नजर नई BMW 7 Series के सभी वेरिएंट की कीमत पर...
- BMW M760Li xDrive:2.43 करोड़ रुपये
- BMW 740Li DPE Signature 1.35 करोड़ रुपये
- BMW 745Le xDrive:1.65 करोड़ रुपये
- BMW 730Ld DPE :1.22 करोड़ रुपये
- BMW 730Ld DPE Signature:1.32 करोड़ रुपये
- BMW 730Ld M Sport:1.35 करोड़ रुपये
नई BMW 7 सीरिज में दो पेट्रोल इंजन, एक डीजल इंजन और साथ ही एक प्लग इन हायब्रिड इंजन के ऑप्शन मिलेंगे। शुरुआता डीजल वेरिएंट से करते हैं तो इसका 30Ld मॉडल डीजल इंजन में है और इसमें 3.0 लीटर का 6 सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है जो कि 265 hp और 620 Nm टार्क देता है। कार की टॉप स्पीड 250 kmph है। महज 6.2 सेकेंड में यह कार 0-100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। इसके अलावा इसके BMW 740Li में 3.0 लीटर का 6 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है जो 340 hp और 450 Nm टार्क देता है। कार की टॉप स्पीड 250 kmph है। महज 5.6 सेकेंड में यह कार 0-100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। नई BMW 7 सीरिज में एक और पेट्रोल इंजन इसके M760 Li xDrive मॉडल में है जोकि 6.0 लीटर और 12 सिलेंडर वाला है। यह इंजन 609 hp और 850 Nm का टार्क जनरेट करता है। वही BMW 745Le xDrive plug-in hybrid में नई लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जो कि 108 एचपी की पावर 265 एनएम का टार्क जनरेट करती है।
कई अच्छे फीचर्स के साथ इसमें सेफ्टी फीचर्स का भी खूब ध्यान रखा है। कार में 6 एयरबैग, एटेंटिविटी असिस्टेंस, डायनेमिक स्टैबिलिटी कंट्रोल साइड-इफेक्ट प्रोटेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल इममोबिलाइजर और क्रैश सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटिंग और इंटीग्रेटेड इमरजेंसी स्पेयर व्हील जैसे फीचर्स शामिल किये गये हैं।