BMW 2020 3 Series GT Shadow Edition (सांकेतिक)
- फोटो : BMW
बीएमडब्ल्यू इंडिया ने कोरोना काल में अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने त्योहारी सीजन से ठीक पहले घोषणा की है कि वो अपने बीएमडब्ल्यू और मिनी रेंज की कीमतों को बढ़ाएगी। कंपनी ने बताया है कि 1 नवंबर, 2020 से इन रेंज की गाड़ियों की कीमतों में 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जाएगी।
कंपनी का कहना है कि इनपुट लागत में वृद्धि और मुद्रा मूल्य में गिरावट के कारण उसे अपनी गाड़ियों की कीमतों को बढ़ाना पड़ रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि त्योहारी सीजन में जहां कंपनियां ग्राहकों को डिस्काउंट देती हैं वहीं, बीएमडब्ल्यू ने अपनी गाड़ियों की कीमतों को बढ़ाने की घोषणा की है।
कंपनी की तरफ से CKD और CBU दोनों ही मॉडल्स की कीमतों को बढ़ाया जाएगा।