ब्रेकिंग फीचर्स की बात करें तो Maruti Suzuki S-Presso के फ्रंट में वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया है। वहीं, अगर इसके स्पेंशन फीचर्स की बात करें तो Maruti Suzuki S-Presso के फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग के साथ MacPherson strutदिया है। वहीं, इसके रियर में Torsion Beam के साथ क्वाइल स्प्रिंग दिया है।
मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने सितंबर 2020 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने सितंबर 2020 में कुल 160,442 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी ने कुल 122,640 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल से इसकी तुलना की जाए तो सितंबर महीने में मारुति की बिक्री में 30 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
अगर इस साल की ही बात करें तो अगस्त महीने में कंपनी के कुल 124,624 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी अगस्त 2020 के मुकाबले सितंबर महीने में कंपनी की बिक्री में 28 फीसदी की भारी बढ़त दर्ज की गई है।