फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW 320d Sport भारत में हुई लॉन्च, 6.8 सेकेंड में पकड़ती है 100 kmph की रफ्तार

Wed, 05 Aug 2020 01:15 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
BMW 320d Sport - फोटो : Social Media
विज्ञापन

BMW ने बड़ी खामोशी से अपनी BMW 320d Sport को भारतीय बाजार में वापस से उतार दिया है। कंपनी ने इसी साल मार्च महीने में इसकी बिक्री को बंद कर दिया था। इसके 3 सीरीज पोर्टफोलियो के एंट्री-लेवल डीजल इंजन में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। BMW 320d Sport की भारतीय बाजार में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 42.10 लाख रुपये है। 

विज्ञापन

 

BMW 320d Sport के परफॉर्मेंस की बात करें तो जैसा की हमने आपको बताया कि इसके इंजन में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इसमें ताकत के लिए 2.0-लीटर का 4-सिलिंडर वाला डीजल इंजन दिया गया है। इसका डीजल इंजन 190 PS की मैक्सिमम पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।

 
विज्ञापन

रफ्तार के मामले में BMW 320d Sport बेमिसाल है। यह कार महज 6.8 सेकेंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें