इसकी खासियतों की बात करें तो इसमें यूनिवर्सल वायरलेस चार्जिंग दिया गया है। इसके अलावा इसमें नया आईड्राइव सिस्टम के साथ ऑन-बोर्ड ड्राइवर इंफॉर्मेंशन मिलेगा।
Turismo Shadow Edition में ग्राहकों को 8.7 इंच का डिस्प्ले, बीएमडब्ल्यू का लेटेस्ट कनेक्टेड कार टेक, टच फंक्शन बेस्ड नेविगेशन सिस्टम प्रोफेशनल के साथ 3डी मैप्स (इंटीग्रेटेड ग्लोबल पोजिशिंग सिस्टम-जीपीएस) जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा यह कार बीएमडब्ल्यू एप्स, रियर व्यू कैमरा, एप्पल कारप्ले, पार्क डिस्टेंस कंट्रोल (पीडीसी), ब्लूटूथ और यूएसबी/ ऑक्स इन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स से लैस है।
परफॉर्मेंस
BMW 3 Series Gran Turismo Shadow Edition के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 2-लीटर का 4-सिलिंडर वाला टर्बो पेट्रोल मोटर दिया गया है। इसका इंजन 5200 आरपीएम पर 252 PS की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। वहीं, इस कार में लगा पावरफुल इंजन 1,450-4,800 आरपीएम पर 350 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ग्राहकों को इस कार में 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।
माइलेज
माइलेज की बात करें तो यह कार 13.95 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
रफ्तार
यह कार रफ्तार में भी बेमिसाल है। यह कार सड़कों पर महज 6.1 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है।